- Hindi News
- प्रताप युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
प्रताप युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
जैसलमेर. महाराव शेखाजी विश्वविद्यालय सीकर का नाम बदलने की कवायद के विरोध में प्रताप युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह छायण के नेतृत्व में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर नाम परिवर्तित नहीं करने की मांग की है। इस दौरान प्रवक्ता गेनसिंह देवड़ा ने कहा कि वर्तमान सरकार ऐसा करके शेखावटी अंचल व राजस्थान की जनता की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। इससे आमजन में आक्रोश फैलेगा। चंदनसिंह भाटी ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय का नाम शेखाजी विश्वविद्यालय करने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष छायण ने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रताप युवा शक्ति के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन देने वालों में नागसिंह, भोमसिंह, विजयसिंह, सवाईसिंह, बाबूसिंह आदि शामिल थे।