- Hindi News
- स्पेशल ट्रेन चले तो सैलानियों को मिलेगी सुविधा मरु महोत्सव में सैलानियों की संख्या देखते हुए सम
स्पेशल ट्रेन चले तो सैलानियों को मिलेगी सुविधा- मरु महोत्सव में सैलानियों की संख्या देखते हुए समय पर की जाए स्पेशल ट्रेन की घोषणा - वर्तमान में सभी ट्रेनों में वेटिंग।
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
स्वर्णनगरी को विश्व पटल पर शोहरत दिलवाने वाला मरु महोत्सव आगामी माह की 12 से 14 फरवरी तक स्वर्णनगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा। मरु महोत्सव में प्रतिवर्ष लाखों देशी विदेशी सैलानी थार की धरा पर पहुंचते है तथा यहां की संस्कृति व कला से रूबरू होते है। मरु महोत्सव के दौरान शहर में सैलानियों की रेलमपेल लगती है।
अगर मरु महोत्सव पर भी रेलवे द्वारा नववर्ष की तरह स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है तो यहां आने वाले सैलानियों को सुविधा होने के साथ ही अधिक संख्या में सैलानी इस महोत्सव में शरीक हो सकते है। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा नववर्ष व क्रिसमस से पूर्व भी जैसलमेर-जयपुर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था। वहीं जोधपुर से जैसलमेर में ट्रेनों में एक्सट्रा कोच भी लगाए गए थे। अगर मरु महोत्सव में भी इस प्रकार स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है तो सैलानियों को बुकिंग में होने वाली परेशानी से निजात मिल सकती है।