पेंटर यूनियन के चुनाव आज
जैसलमेर. जिला पेंटर मजदूर यूनियन संघ के चुनाव गुरुवार को गोस्वामी वाटिका गड़सीसर के पास होंगे। संघ के प्रवक्ता जैना राम सत्याग्रही ने बताया कि जिला पेंटर मजदूर यूनियन संघ के चुनाव सुबह 9 से 4 बजे तक होंगे। उसके बाद मतगणना करवाई जाएगी । जिसमें अध्यक्ष पद के लिए भगवानाराम गर्ग, प्रमोद कुमार प्रजापत, कोषाध्यक्ष के लिए आसु राम गोगली व रमेश कुमार प्रजापत चुनाव मैदान में है । इस चुनाव के बाद में विजय जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की अपील की।
- - -