बिजली बिलों की अंतिम तिथि 31 तक बढ़ाई
जैसलमेर. फतेहगढ़ उपखण्ड के बिजली बिलों को जमा करवाने की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। डिस्कॉम के एईएन जेआर गर्ग ने बताया कि फतेहगढ़ उपखण्ड के जिन उपभोक्ताओं के बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी उसे बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करवाकर कनेक्शन कटाने की कार्रवाई से बचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मूलाणा गांव में रिकवरी अभियान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से समय पर बिल जमा करवाने की अपील की।
- - -