पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण नहीं हटाया तो बैठेंगे धरने पर

अतिक्रमण नहीं हटाया तो बैठेंगे धरने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पोकरण
शहर के कच्ची बस्ती के वार्डवासियों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी सीएम. वर्मा को ज्ञापन प्रस्तुत कर आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने की मांग की। वार्डवासी रमेश कुमार ने बताया कि पिछले पांच दिन से कच्ची बस्ती में चल रहे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी तीन दिन में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उपखंड कार्यालय के आगे धरने पर बैठने ने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि भू-माफियों द्वारा आम रास्ते पर अतिक्रमण कर देने से वार्डवासियों को आने जाने में परेशानी होती है। नगरपालिका प्रशासन द्वारा भू-माफियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिवपुरा कच्ची बस्ती में आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो शिवपुरा कच्ची बस्ती के सभी वार्डवासी उपखंड कार्यालय के आगे धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।
इसी प्रकार नृसिंह मंडल पोकरण के अध्यक्ष श्यामसुन्दर के नेतृत्व में बुधवार को पोकरण तहसीलदार को ज्ञापन प्रस्तुत कर शहर के गैर मुमकिन खसरा नंबर 1039 स्थित नदी पुरोहितों की बगेची के दक्षिण- पश्चिम पर भाजपा पार्षद खेताराम माली द्वारा लगभग 65 बीघों पर अतिक्रमण कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गत 20 अप्रैल 2012 को जिला कलेक्टर एवं स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में सूचित किया गया था। जिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वहां पर अतिक्रमण हटाया गया था। पार्षद द्वारा वापस अतिक्रमण कर दिया गया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाकर आमजन को राहत पहुंचाने की मांग की हैं।