जैसलमेर. जिला सर्वोदय मंडल द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई जाएगी। मंडल के अध्यक्ष राजू राम प्रजापत ने बताया कि गांधी दर्शन एम्पोरियम के समक्ष स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास गुरुवार को 11 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन रखा गया है। - - -