पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा के मुख्य आतिथ्य व लोकसभा चुनाव मंडल प्रभारी मुकेश गज्जा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष भगवानदास गोपा ने की। मीडिया प्रभारी महेन्द्र तंवर ने बताया कि बैठक में मंडल चुनाव प्रभारी गज्जा ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को पुन: सक्रिय रूप से लोकसभा चुनावों में तैयार होने व मिशन 25 को प्राप्त करने के लिए जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए बधाई व धन्यवाद देते हुए केन्द्रीय संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार धनसंग्रह कार्यक्रम एक वोट एक नोट की जानकारी से अवगत करवाया। साथ ही संसदीय क्षेत्र सम्मेलन, प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई के कार्यक्रमों से अवगत करवाते हुए लोकसभा चुनाव में जी जान से जुटकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया।
बैठक में गोपीकिशन मेहरा, कमल ओझा, रावतमल सांवल, जेठमल जीनगर, हरिसिंह सोढ़ा, गिरवरसिंह, प्रेमलता भाटिया, ओमसेवक, मनोरमा वैष्णव, अरूण पुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। नगर अध्यक्ष भगवानदास गोपा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए बैठक में समय निकाल कर उपस्थित होने पर आभार जताया। बैठक का संचालन जुगल बोहरा ने किया। बैठक में कंवराजसिंह चौहान, विमला वैष्णव, मीना भाटी, दुर्गा खत्री, समता व्यास, दीपक व्यास, घनश्याम सोनी, राकेश आचार्य, रमण बींझाणी, दलपत मेघवाल, नवीन भाटिया, अशोक भास्कर, मगन सेन, इम्तियाज अली, अशोक सेन, राजू भाटी, गिरधरसिंह, वासुदेव करवा, राकेश व्यास, कमल सिंह, जगदीश हर्ष, गजेंद्र चौहान, हरीश दैया, ओमप्रकाश खत्री, दिनेश आचार्य, नंदलाल भूतड़ा, बाबूलाल धीरण, अविनाश बिस्सा, नरसिंग ओड सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।