पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

80 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
रामगढ़ 153वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा जसबीरसिंह के निर्देशन में सीमाजन कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के गमनेवाला व मुराद की ढाणी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ अशोक कुमार ने शिविर में आए मरीजों की जांच की तथा वाहिनी की ओर से निशुल्क दवा दी गई। शिविर में गमनेवाला, मुराद की ढाणी तथा आस पास की ढाणियों के करीब 80 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। गौरतलब है कि सीमावर्ती क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का नितांत अभाव हैं ऐसे में सीमा सुरक्षा बल द्वारा समय- समय पर आयोजित किए जाने वाले चिकित्सा शिविर काफ ी उपयोगी साबित हो रहे हैं। शिविर में चिकित्सक द्वारा मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने कि लिए प्रेरित किया गया साथ ही दवा समय समय पर लेने की सलाह दी। सीमा सुरक्षा बल द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की ग्रामीणों ने सराहना की तथा आभार प्रकट किया।