पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय शिक्षा दर्शन पर की चर्चा

भारतीय शिक्षा दर्शन पर की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक में मंगलवार को अमर लाल खत्री की स्मृति में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। विद्या भारती के राष्ट्रीय सह मंत्री डॉ. पवन कुमार शर्मा जो कि वर्तमान में अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल में राजनीति शास्त्र के व्याख्याता है, का पाथेय प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक किशन सिंह भाटी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यामंदिर की बहिनों ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से की। संस्थान के सचिव भगवत दान रतनू ने अतिथियों का परिचय कराया। तत्पश्चात् सेवा भारती के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान खत्री ने अमरलाल के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। शर्मा ने अपने भाषण में प्राचीन भारतीय शिक्षा दर्शन पर विस्तार से चर्चा की तथा बताया कि कैसे भारतीय शिक्षा पद्धति को विदेशियों ने अपनाया है। तथा हम अब उन विदेशियों से अपनी ही शिक्षा पद्धति को सीख रहे है। कार्यक्रम में आदर्श शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष व बाड़मेर विभाग के विभाग संघचालक डॉ. दाऊ लाल शर्मा, जैसलमेर जिला संघचालक त्रिलोक चन्द्र खत्री, व्यवस्थापक ब्रजमोहन रामदेव, तथा नगर से विभिन्न प्रकल्पों से पधारे बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता व संस्थान के समिति सदस्य केशर सिंह ने करवाया।