पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक कल

ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
भाजपा जैसलमेर ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार सुबह 11.30 बजे भाजपा कार्यालय में मण्डल अध्यक्ष प्रेमसिंह सुल्ताना की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिलाध्यक्ष स्वरूप ंिसह हमीरा के मुख्य अतिथि व लोकसभा चुनाव के मंडल प्रभारी भंवर सिंह साधना विशिष्ट अतिथि होंगे। मंडल महामंत्री गेमर सिंह गोगादे ने बताया कि बैठक में लोक सभा चुनावों के क्षेत्र प्रभारी प्रदेश महामंत्री रामचरण बोहरा के कार्यक्रम एवं बूथ स्तर तक चुनावी प्रबंधन पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जैसलमेर ग्रामीण मंडल के समस्त बूथ स्तरीय संयोजक व कार्यकर्ता, शक्ति केन्द्र प्रभारी, पदाधिकारी, बीएलओ. बूथ पालक जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान, ब्लॉक मेम्बर, पूर्व जिला प्रमुख, जिला परिषद ,पंचायत समिति सदस्य, पूर्व प्रधान, ब्लॉक मेम्बर, सहित, समस्त मंडल जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।