पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन का पोकरण में ठहराव करने की मांग

बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन का पोकरण में ठहराव करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पोकरण में बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव करवाने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद शर्मा ने बताया कि पोकरण शहर में जैसलमेर जिले का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है उसके बाद भी बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं हो रहा है जिसके चलते उपखंड क्षेत्र के सभी लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। पोकरण में आर्मी रेंज अधिकारी एवं आसपास फील्ड फायरिंग रेंज होने के कारण यहां पर हर समय सैकड़ों की संख्या में जवान आते जाते रहते है। यहां पर ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण पोकरण से पांच किलोमीटर दूर गोमट स्थित रेलवे स्टेशन जाकर ट्रेन पकडऩी पड़ती है। शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन, टीएक्सआर, ट्रेन चार्जिंग, सरकारी अस्पताल की भी सुविधा उपलब्ध है। सुविधाओं के बावजूद भी रेलवे विभाग द्वारा वहां ट्रेन का ठहराव नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता को बीकानेर एक्सप्रेस का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।