सड़क सुरक्षा की दी जानकारी
पोकरण. शहर के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बुधवार को सड़क सुरक्षा एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य जगदीश टावरी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर चलने का सभी को अधिकार है सुरक्षा के नियम का पालना करना अतिआवश्यक है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरसिंह बिनानी ने बताया कि युवा वर्ग को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने में सहयोग करें तथा गलत साइड पर नहीं चलने का आह्वान किया। इससे पूर्व स्वयंसेवकों को राज्य सरकार की सात दिवसीय कार्य योजना के साफ सफाई बिन्दुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया बुधवार महाविद्यालय के परिसर को साफ सफाई की तथा वहां पर उगी कंटीला झाडिय़ों का काटकर परिसर को साफ किया।
- - -