- Hindi News
- तोगडिय़ा की प्रस्तावित यात्रा को लेकर बैठक
तोगडिय़ा की प्रस्तावित यात्रा को लेकर बैठक
पोकरण. विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिय़ा की 2 फरवरी को रामदेवरा की प्रस्तावित यात्रा व आयोजित धर्मसभा को लेकर बुधवार को पोकरण में विहिप बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर संयोजक सत्यनारायण व्यास ने की। बैठक में तोगडिय़ा की प्रस्तावित यात्रा के बारे में चर्चा की गई। विहिप के सदस्यों व नगरवासियों को 2 फरवरी को रामदेवरा स्थित प्रांगण में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सूचना पत्रक वितरण कर घर-घर पहुंचकर तोगडिय़ा की विशाल धर्म सभा में आने का आग्रह किया। इस अवसर पर हनुमानसिंह सेवड़ा, अमृतलाल खत्री, ओमप्रकाश राठी, प्रकाश पंचारिया, कांताप्रसाद गांधी, जयकिशन दवे, राजेन्द्र दाधीच सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।