संस्था प्रधान की बैठक एक को
पोकरण. स्थानीय शाला के अधीन नोडल शाला के प्रधानाध्यापकों की बैठक एक फरवरी को आयोजित की जाएगी। राउमावि के प्रधानाचार्य रेंवताराम बारूपाल ने बताया कि विद्यालय में नोडल स्तरीय बैठक रखी गई है जिसमें सभी संस्था प्रधान निर्धारित सूचनाओं सहित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में सघन परिवीक्षण फैलोअप सूचना प्रपत्र साथ लाने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले संस्था प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- - -