पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आज व कल

चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आज व कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. शासन सचिव, आयोजना विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले में बिजनेस रजिस्टर का सर्वे/क्षेत्रीय कार्य 1 से 28 फरवरी तक सम्पन्न किया जाना है। सर्वे कार्य के लिए जिले के 4 तहसीलदारों एवं आयुक्त/अधिशासी अधिकारियों सहित कुल 6 चार्ज अधिकारी साथ ही प्रगणक/पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रभारी अधिकारी डॉ. बृजलाल मीना सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जैसलमेर ने सर्वे कार्य में नियुक्त किए गए चार्ज अधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्रानुसार निर्धारित तिथि एवं समयानुसार प्रगणक/पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए निर्देशित किया गया है। समस्त चार्ज अधिकारियों को कार्यालय आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जैसलमेर से सर्वे कार्य संबंधी संपूर्ण सामग्री वितरित कर दी गई है। मीना ने बताया कि सभी चार्ज अधिकारियों एवं प्रगणक/पर्यवेक्षकों को बिजनेस रजिस्टर का सर्वे कार्य के संबंध में 30 व 31 जनवरी को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
- - -