- Hindi News
- प्रतियोगिताओं में प्रविष्टि के लिए आवेदन 9 तक
प्रतियोगिताओं में प्रविष्टि के लिए आवेदन 9 तक
जैसलमेर. स्वर्णनगरी में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जग विख्यात मरु समारोह 2014 का आयोजन आगामी 12 से 14 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा गया है। सहायक निदेशक पर्यटक स्वागत केन्द्र जैसलमेर खेमेंद्र सिंह जाम ने बताया कि मरु समारोह के अवसर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन पत्र 3 से 8 फरवरी तक की अवधि के लिए पर्यटक स्वागत केन्द्र जैसलमेर में कार्यालय समय में प्राप्त किए जा सकेंगे। आवेदन पत्र वापस जमा कराने की अंतिम तिथि 9 फरवरी निर्धारित की गई है।
- - -