मोकला व भदासर में जगाई जागरुकता
जैसलमेर. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मतदाता उत्सव के तहत मतदान करने के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को को मोकला तथा भादासर ग्राम में मतदाता जागरूकता पर संगोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही चित्र प्रर्दशनी, फि ल्म प्रदर्शन एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान 20 से 25 जनवरी तक मनाए गए राष्ट्रीय मतदाता उत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेश कुमार ने मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान करने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधित करवाने के बारे में बताया। ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित जनचेतना कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पैंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पैंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पैंशन योजना जैसी अनेक सामाजिक सहायता की योजनाओं के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी बताया।
- - -