- Hindi News
- जन्म मृत्यु पंजीकरण से संबंधित रजिस्ट्रीकरण इकाइयों की बैठक
जन्म मृत्यु पंजीकरण से संबंधित रजिस्ट्रीकरण इकाइयों की बैठक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित रजिस्ट्रीकरण इकाइयों की बैठक बुधवार को कलेक्टर के सभाकक्ष में कलेक्टर एनएल मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर द्वारा जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्य की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जन्म मृत्यु पंजीकरण से जनसंख्या का आंकलन करने के बारे में बताया एवं जिस जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन इकाई द्वारा 3 माह से अधिक के समय तक जन्म एवं मृत्यु की सूचना शून्य भेजी जा रही है उस रजिस्ट्रेशन इकाई का संबंधित विकास अधिकारी अपने स्तर पर जांच आवश्यक रूप से करें।
यह भी निर्देशित किया गया कि जिस रजिस्ट्रेशन इकाई द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सूचना निर्धारित तिथि तक नहीं भेजी जा रही है, उस रजिस्ट्रार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।