चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
पोकरण ((आंचलिक)). राजकीय माध्यमिक विद्यालय झलारिया में इको क्लब के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लिए दो समूह बनाए गए। प्रथम समूह में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा द्वितीय समूह मे कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार एवं वरिष्ठ अध्यापक भंवरलाल, वरिष्ठ अध्यापक सोहन सिंह ने निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।