- Hindi News
- ००मौसम ने बदला मिजाज, सर्दी के तेवर नरम पड़े अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब।
००मौसम ने बदला मिजाज, सर्दी के तेवर नरम पड़े- अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब।
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
जिले में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है और आमजन को सर्दी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है जिससे सर्दी के तेवर नरम पड़ गए हैं। दोपहरी में तो तेज धूप लगने लगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पास पहुंच चुका है। मौसम में आए एकाएक बदलाव से लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आ चुका है। गत सप्ताह जहां ठंड का असर जोरों पर था वहीं पिछले कुछ दिनों से सर्दी का असर एकदम ही कम होता दिखाई दे रहा है।