पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के लिए कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं

चुनाव के लिए कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
भाजपा सम मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह के मुख्य आतिथ्य, जिला महामंत्री भंवरसिंह साधना व सम मंडल लोकसभा चुनाव प्रभारी सवाईसिंह देवड़ा के विशिष्ट आतिथ्य एवं सम मंडल अध्यक्ष शंभू दान भेलानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सम मंडल महामंत्री नाथू सिंह गोगली ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री भंवरसिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी को सक्रियता से कार्य करना है। राष्ट्रीय स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार बूथ वाइज लोहा व मिट्टी एकत्रित करने के लिए कमेटियां बनाकर कार्यक्रम चलाना है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह ने बताया कि बूथ स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूचियां बनाना, बूथ पर एक संयोजक मनोनीत करना तथा 11 से 18 फरवरी तक बूथ वाइज एक वोट एक नोट कार्यक्रम किया जाना है। संसदीय क्षेत्र सम्मेलन की भी जानकारी दी गई। सम मंडल लोकसभा चुनाव प्रभारी सवाईसिंह देवड़ा ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि आगामी 10 फरवरी से सुराज रथ प्रत्येक बूथ जाएगा जिसमें कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि साथ रहेंगे और कांग्रेस शासन की विफलताएं, गलत नीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाएंगे। सम मंडल अध्यक्ष भेलाणी ने बैठक कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए आज से ही सक्रिय हो जाएं। इस अवसर पर वीरसिंह तेजमालता, ज्ञान सिंह सोढ़ा, अखेदान कोडा, चनणा राम प्रजापत, रिडमलसिंह, रूपसिंह, तन सिंह सोढ़ा, जुगत सिंह रावतरी, हाकम सिंह, मग सिंह, नरपत दान, लजपतसिंह राजपुरोहित, गिरधरसिंह, दिलीपसिंह, मनोहरसिंह दामोदरा, भीम सिंह, दीनाराम, पठाणा राम, लूण सिंह, गोपालसिंह, लालचंद, माना राम, प्रयागसिंह, हमीरसिंह, भीम सिंह व नखतसिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।