शिक्षकों का प्रशिक्षण 3 फरवरी से
जैसलमेर. पोकरण ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को नवीन पाठ्य पुस्तकों के पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को कार्यमुक्त कर अनिवार्य रूप से भाग लेने के लिए आदेशित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। डाइट प्रधानाचार्य ओंकारसिंह यादव ने बताया कि 10 से 14 फरवरी प्रशिक्षण दिया जाएगा।