पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाडिय़ों को देय सुविधाओं के संबंध में बैठक

खिलाडिय़ों को देय सुविधाओं के संबंध में बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जिला मुख्यालय पर खिलाडिय़ों को देय सुविधाओं के लिए आयोजित होने वाली कार्यशाला के संबंध में एसडीएम जैसलमेर की अध्यक्षता में गुरुवार उनके कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के अवसर पर महबूब खां मुगल व्याख्याता, डॉ. अनिल कुमार परिहार व्याख्याता, बजरंग लाल मोदी कनिष्ठ लेखाकार, हरिवल्लभ गोपा नेहरू युवा केन्द्र, खेवराराम गर्ग कार्यवाहक प्राचार्य महाविद्यालय, मोटाराम सोउ व्याख्याता ((खेल अधिकारी)) महाविद्यालय, राकेश विश्नोई बास्केटबॉल प्रशिक्षक व खेल अधिकारी जैसलमेर उपस्थित थे। एसडीएम जैसलमेर चारण ने संबंधित संस्थाओं/विभागों को अपने-अपने संस्थानों में खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि वाले खिलाडिय़ों की सूची खेल अधिकारी जैसलमेर को भिजवाने के निर्देश दिए। भविष्य में आयोजित होने वाली कार्यशाला में उन खिलाडिय़ों को उसमें आमंत्रित किया जाकर खेल के क्षेत्र में दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में आयोजित होने वाली कार्यशाला में जानकारी दी जाएगी। बैठक में कोषाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में बजरंग लाल मोदी कनिष्ठ लेखाकार जैसलमेर को कार्यशाला के लिए विभिन्न मदों में वित्तीय नियमानुसार क्रय प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए खेल अधिकारी को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न स्थानों पर लगने वाले होर्डिंग के संबंध में भी चर्चा की गई। गजेंद्र सिंह चारण उपखण्ड अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी को निर्देश दिए कि कार्यशाला की सफलता के लिए अपने अपने स्तर से प्रयास करें।