- Hindi News
- सर्वोदय साहित्य को जीवन में उतारना ही गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी सर्वधर्म सभा आयोजित।
सर्वोदय साहित्य को जीवन में उतारना ही गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी- सर्वधर्म सभा आयोजित।
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
महात्मा गांधी की आत्मकथा व गांधी सर्वोदय साहित्य का पठन कर उन्हें अपने जीवन में उतारना ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ये विचार सर्वोदय विचारक सुल्तान सिंह तंवर ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला सर्वोदय मण्डल द्वारा गांधी प्रतिमा पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा के अवसर पर रखे। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को गांधीजी द्वारा बताए गए सिद्धांतों की तालीम आवश्यक है वही सच्ची शिक्षा है। तभी जाकर कार्यकर्ताओं का निर्माण हो पाएगा। सर्वधर्म प्रार्थना के पूर्व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सुल्तान सिंह तंवर व लोकसेवक मदनलाल भूतड़ा ने माल्यार्पण किया व सभी ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना, गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन व रामधुन का गायन हुआ। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में खादी संस्थाओं के पदाधिकारी लक्ष्मण दास खत्री, भंवरलाल व्यास, दुर्गाप्रसाद सोनी, भगवानाराम, राजेन्द्र आचार्य, जिला उद्योग अधिकारी प्रेमचंद, शंकरलाल प्रजापत, अमर खां जंज, योगेन्द्र प्रसाद शर्मा सहित कई रचनात्मक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राजू राम प्रजापत ने किया।