पंचमुखी महादेव प्रतिमा की होगी स्थापना
भास्कर न्यूज. पोकरण
चामुंडा माता मंदिर में बुधवार रात्रि को चामुंडा माता मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष कंवर लाल माली ने की। बैठक के अवसर अध्यक्ष ने बताया कि प्रति माह मंदिर में खर्च होने वाले आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष ने बताया कि दो माह पूर्व श्रद्धालुओं को दिए गए दान पात्र के माध्यम से आने वाली धनसंग्रह राशि के बारे भी ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसी के साथ उन्होंने मंदिर शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा के संबंध विचार विमर्श किया गया। 12 फरवरी को मंदिर में शिवलिंग की प्रतिमा स्थापित की जाएगा। पंचमुखी महादेव की प्रतिमा की प्राण प्राणप्रतिष्ठा आयोजित की जाएगी। 12 फरवरी को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक शिव भगवान के पाठ का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। बैठक के अवसर पर शिवकुमार, नखताराम, धनसुख, रामसा, विकास सोलंकी, दमाराम, लाधूराम, ओमप्रकाश हलवाई, भोमाराम, जगदीश, दिनेश कुमार, किशोर कुमार, श्याम माली, राधाकिशन, रमेश, कंवर लाल, गजेंद्र, सुरेन्द्र, धनराज, राजू मिस्त्री, कमल भाटी, गणपत राम, अक्षय कुमार, मोहनराम, सुरेन्द्र लोढा, लाभचंद, गोविंद सोलंकी, भगाराम माली, ललित माली सहित कई श्रद्वालु उपस्थित थे।