हादसे को न्यौता दे रही है दूध डेयरी
पोकरण ((आंचलिक)). ग्राम पंचायत खेतोलाई में स्वीकृत दूध डेयरी का जर्जर भवन इन दिनों हादसे को न्यौता दे रहा है। निवासी जितेन्द्र विश्नोई ने बताया कि पिछले कई महिनों में बारिश के कारण इस डेयरी की हालत काफी दयनीय हो गई है। भवन की दीवारों पर जगह जगह दरारें आ गई है। वहीं फर्श भी टूटने लगा है तथा छत पर लगी पत्थर की पट्टियों पर भी दरारें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
डेयरी की हालत खराब होने के कारण यह जर्जर भवन कभी भी गिर सकता है।