पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद दिवस के रूप में मनाई गांधी की पुण्य तिथि

शहीद दिवस के रूप में मनाई गांधी की पुण्य तिथि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पोकरण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। राजकीय चिकित्सालय में उपखंड अधिकारी सीएम वर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
चिकित्सालय परिसर में चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। इसी प्रकार शहर स्थित विभिन्न विद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवं शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसी प्रकार राउप्रावि में शहीद दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेणीदान माडवा ने कहा कि गांधी को सत्य, अहिंसा का पूजारी बताया तथा दुनिया का सबसे महान व्यक्ति बताया। इसी प्रकार राप्रावि झलारिया में शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न छात्र छात्राओं ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बलिदान दिवस पर शहीद का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बापू की तस्वीर पर व्यवस्थापक सुरेन्द्र केवलिया ने माल्यार्पण किया। गांधी के जीवन एवं प्रसंगों पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार राजस्थान नाथ समाज द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें नाथ समाज के अध्यक्ष हुकम नाथ ओढ़ाणियां व सांईकृपा क्रेडिट सोसायटी के शाखा प्रबंधक उम्मेदसिंह ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसी प्रकार जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय गांधी चौक में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धा याद किया गया।