पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां आशापुरा का विराट पाटोत्सव 2 फरवरी को

मां आशापुरा का विराट पाटोत्सव 2 फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां आशापूर्णा मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माताजी के पोकरण आगमन की तिथि माद्य शुक्ल तृतीया आगामी 2 फरवरी को विराट पाटोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
पाटोत्सव समिति के मुख्य संयोजक पुखराज बिस्सा ने बताया कि पंडित राधाकिशन व्यास के सान्निध्य में गत 27 जनवरी से पाठात्मक शतचंडी का आयोजन प्रारंभ किया गया। जिसकी पूर्णाहुति एक फरवरी को होगी। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी रविवार को अलसुबह 5 बजे पाटोत्सव समारोह के तहत आशापूर्णा की प्रतिमा का षशोड़षोपचार विधि से अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विश्व कल्याण अमन चैन खुशहाली की भावना को लेकर यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। 12 बजे से सांय 5 बजे तक वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा आचार्य पुरुषोत्तम छंगाणी के सान्निध्य में रुद्राभिषेक किया जाएगा। शाम 6 बजे दुर्गा वहन, महायज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात महाआरती व प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।