भाजपा सांकड़ा मंडल की बैठक
पोकरण. स्थानीय राजपूत दयाल छात्रावास में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी सांकड़ा मंडल की बैठक अध्यक्ष नारायणसिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला महामंत्री रणवीरसिंह गोदारा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पोकरण विधान सभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी शैतानसिंह राठौड़ को भारी मतों से विजय बनाने पर सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने आगामी लोक सभा चुनावों में भी पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाए उसे भारी मतो से विजय बनाने का आह्वान किया। मंडल महामंत्री नखतसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो निर्णय लिया गया है एक वोट व एक नोट पर आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर भजपा नेता हेमसिंह ओला, चिरंजीलाल पालीवाल, शैतनाराम विश्नोई, मूलाराम कुमावत, भंवरलाल ओढ़ाणियां, श्यामलाल माली, चन्द्रपुरी सांकड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे।