स्वामी रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव आज
भास्कर न्यूज - पाली
वैष्णव समाज ((च.स.)) युवा संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव एवं चतुर्थ मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन संतों के सानिध्य में लाखोटिया उद्यान स्थित लाखोटिया रंग मंच पर आयोजित किया जाएगा। युवा संस्था के अध्यक्ष उत्तम वैष्णव ने बताया कार्यक्रम का आयोजन महंत मगनीराम, महंत लक्ष्मणदास सैवित्री, महंत नवलदास, महंत वासुदेवाचार्य और महंत ज्ञानदास के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। समारोह के तहत पाली, जालोर व सिरोही के प्रतिभावान विद्यार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे होगी। दिनभर कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
सुबह अवध बिहारी मंदिर लाखोटिया से बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि अशोक वैष्णव, अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव और विशिष्ठ अतिथि अमरदास सहित अन्य लोग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के महिला मंडल और युवा ब्रिगेड सहित कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
यह होंगे कार्यक्रम
अध्यक्ष वैष्णव ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों के इस आयोजन में सुबह पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 9 बजे ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलन, 9.30 बजे रामानंदाचार्य की आरती और व्याख्यान, 10.30 बजे महंत व अतिथियों का स्वागत, 11.30 बजे उद्बोधन, 12 बजे भामाशाहों व जनप्रतिनिधियों का सम्मान, दोपहर 1 बजे विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाजबंधुओं का बहुमान, 2 बजे प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह और 2.30 बजे महाप्रसादी सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। दिल्ली से आई हुई पार्टी मनमोहक धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी।