- Hindi News
- मिशन 25 के लिए भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आज
मिशन-25 के लिए भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आज
भास्कर न्यूज - पाली
राज्य में लोकसभा चुनावों में मिशन-25 के लिए भाजपा की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को आयोजित होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र बोहरा ने बताया कि 30 जनवरी से प्रत्येक मण्डलों पर मंडल स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
इस के लिए प्रत्येक मंडलों पर प्रभारियों की नियुक्तियां की गई
है। प्रत्येक विधानसभा में बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर चुनाव के प्रचार-प्रसार की रूपरेखा स्थानीय स्तर पर तय की जाएगी। भाजपा के मिशन के तहत निर्धारित कार्यक्रमों की सफल क्रियान्विति के लिए गुरूवार को दोपहर 1 बजे रामलीला मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जाएगी। लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी चम्पालाल सिसोदिया एवं रितेश छाजेड़ ने बताया कि बैठक में भाजपा जिला लोकसभा प्रभारी नारायण पंचारिया, जोधपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष गजेसिंह सरेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष बोहरा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, नगर परिषद, नगर पालिका सभापति, पार्षद दल के नेता, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पूर्व सांसद, विधायक व पूर्व विधायक सहित कई कार्यकर्ता
उपस्थित रहेंगे।
क्च30 जनवरी से मंडल स्तरीय बैठकों का आयोजन