- Hindi News
- सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान
सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान
भास्कर न्यूज - पाली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा सप्ताह 2014 के उपलक्ष्य में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन लोढा स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए नाट्य मंचन भी किया। कार्यक्रम में दिव्यांशी व अमीषा ने गणपति वंदना, मोनिका पार्टी ने ‘नाच म्हारी बींदणी’, गौरव दवे एंड ग्रुप ने ‘रंग दे बसंती’ और विश्वास सोनी ने ‘वो किशना है’ गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कंकु विजय शिक्षण संस्थान की छात्राओं की ओर से महिला पर हो रहे अत्याचारों व उत्पीडऩ पर नाट्य प्रस्तुति देकर सभी को को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद परिषद की ओर से जिले में मैरिट प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स, दसवीं व बारहवीं में विद्यालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सुरजनदास महाराज, वशिष्ठ अतिथि पुष्पलता पंवार, एबीवीपी प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमल गोयल ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम में युवा सप्ताह के दौरान श्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। वहीं सप्ताह के तहत हुई युवा जागृति परीक्षा में पाली नगर में कैलाश मीणा प्रथम और मोनिका पंवार दूसरे स्थान पर रही।
विवेकानंद ने लोक कल्याण के लिए किया जीवन समर्पित : कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी प्रदेश मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपना संपूर्ण जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। स्वामी जी ने पाश्चात्य देशों में भी भारतीय संस्कृति व अध्यात्म का चिंतन चेतना भी जागृत की। इस अवसर पर संत सुरजनदास महाराज ने कहा कि प्रतिभा समाज की धरोहर होती है। इसके लिए जरूरी है कि समय-समय पर प्रतिभाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कमल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राम किशोर साबु, हरिभाई पटेल, बांगड़ विद्यालय प्राचार्य एनके राजा, शिक्षाविद् गजेंद्र दवे, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, राजू गहलोत और कोतवाली थानाधिकारी देरावर सिंह सोढा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग संयोजक निशांत दवे, देवेंद्र पंवार, नीतेश तुषावरा, मीडिया प्रभारी महेंद्र पारंगी, महिपाल सिंह, गल्र्स कॉलेज अध्यक्ष पायल पटेल, लॉ कॉलेज अध्यक्ष पीयूष बसंत शर्मा, कुलदीप पंवार और विनोद कुमावत सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए थे।