पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्राफा बाजार साड़ी सेंटर में आयकर की सर्वे कार्रवाई

सर्राफा बाजार साड़ी सेंटर में आयकर की सर्वे कार्रवाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. इनकम टैक्स विभाग की ओर से सर्राफा बाजार स्थित प्रमुख साड़ी सेंटर पर आय को लेकर सर्वे की कार्रवाई शुरू की है, जो देर रात तक जारी थी। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से शहर के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर आरएस गोहिल ने बताया कि विभाग को पाली शहर के सर्राफा बाजार स्थित एक साड़ी सेंटर की ओर से वित्तीय अनियमितता को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद आयकर अधिकारी चेतनलाल व हरीश गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने आयकर सर्वे के लिए बुधवार सुबह इस प्रतिष्ठान में जाकर कार्रवाई शुरू की है। सर्वे के दौरान आयकर से जुड़े तमाम रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्चक्चक्च