पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मस्तान बाबा इलाके में बनेगा पुलिस सहायता केंद्र

मस्तान बाबा इलाके में बनेगा पुलिस सहायता केंद्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
शहर के मस्तान बाबा इलाके में पुलिस सहायता केंद्र बनाया जाएगा। जहां दिन-रात 24 घंटे पुलिसकर्मी लोगों की मदद के लिए तैनात रहेंगे। ऐसा होने के बाद शहर के भीतरी भाग में स्थित पुलिस थाने व चौकियों में जाने के बजाय लोग यहां भी अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे। साथ ही घटना-दुर्घटना के दौरान समय पर पुलिस जाप्ता भी यहीं से रवाना किया जाएगा। एसपी जयनारायण शेर ने बुधवार को मस्तान बाबा इलाके का दौरा कर पुलिस सहायता केंद्र के लिए जगह भी देखी। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले शहर के प्रमुख लोगों तथा सीएलजी सदस्यों की बैठक में यह मांग उठी थी कि शहर के बाहरी भाग में पुलिस हेल्प सेंटर होना चाहिए। जहां लोगों की शिकायतें सुनने के साथ ही अन्य काम भी निपटाया जा सके। बुधवार को एसपी ने एएसपी पीडी धानिया, सीओ ग्रामीण गणेशनाथ सिद्ध, कोतवाल देरावरसिंह सोढ़ा व यातायात पुलिस इंचार्ज मुकेश व्यास के साथ मस्तान बाबा इलाके का दौराकर वहां का जायजा लिया।