सोजत बार एसोसिएशन ने सांैपा ज्ञापन
पाली. सोजत बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर राजस्व प्रकरणों की पेशियों के संबंध में जारी किए आदेशों में संशोधन की मांग की। ज्ञापन में एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद भाटी, उपाध्यक्ष सीमा सांदू, सचिव पंकज त्रिवेदी, संयुक्त सचिव दिलीप चौधरी और कोषाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल ने बताया कि सोजत व मारवाड़ उपखंड राजस्व न्यायालयों के लिए राजस्व प्रकरणों की पेशियों का निर्धारण पटवार मंडल अनुसार दिए जाने के आदेशों को संशोधित कर दोनों राजस्व न्यायालयों को निर्देशित किया जाए।
क्चक्चक्च