बेरोजगारों को योजनाओं की जानकारी दी
भास्कर न्यूज - पाली
जिले में बेरोजगार युवकों को स्वावलंबन के लिए ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में बुधवार को बेरोजगारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, खादी ग्रामोद्योग, अनुसूचित जनजाति निगम की जानकारी प्रदान कर आवेदन पत्र वितरित किए गए।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पीआर शर्मा ने बताया कि उद्यमिता विकास प्रशिक्षण अन्तर्गत 27 युवाओं के आवेदन प्राप्त कर उनका गुरुवार से 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत आवेदन पत्र की औपचारिकताएं पूर्ण कर गुरुवार तक जमा कराने के लिए युवाओं को आग्रह किया गया है।