पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 34वें दिन भी जारी रहा धरना

34वें दिन भी जारी रहा धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. नगर परिषद की ओर से की गई सफाई कर्मी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभी तक वंचित अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त है। इसके तहत राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस ((इंटक)) संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को लगातार 34वें दिन धरना जारी रहा। समिति के संयोजक जगाराम गुजराती ने बताया कि जब तक भर्ती प्रक्रिया को लेकर निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। गुजराती ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर वंचित अभ्यर्थियों की ओर से गुरुवार को नगर निकास विकास के सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर मामले की जांच करने की मांग की जाएगी।
क्चक्चक्च