मेघवाल सेवा समिति की बैठक आयोजित
पाली. मेघवाल सेवा समिति की ओर से बुधवार को आऊवा स्थित बाबा रामदेव मंदिर में मेघवाल समाज आऊवा चौताला मारवाड़ जंक्शन के सभी पंचों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज में शिक्षा, बेरोजगारी, नशा मुक्ति, सामाजिक न्याय व्यवस्था और सामाजिक कार्यों में सुधार लाने सहित अन्य मुद््दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष शेषाराम सोलंकी, उपाध्यक्ष भंवरलाल फूल, सचिव समाराम जोहिंद, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल पंवार को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी में सदस्यों को भी शामिल किया गया। बैठक में ढलाराम परिहार, घीसाराम डांगी, घीसाराम भाटी, लुंबाराम भाटी सहित कई लोग मौजूद थे।
क्चक्चक्च