आज मनाएंगे सुभाषचंद्र बोस की जयंती
पाली. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जिलेभर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी मोहन हटेला ने बताया कि नेताजी की जयंती के उपलक्ष्य में जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पुष्प अर्जित कर श्रद्घांजलि व्यक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इस क्रम में जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यालय में सुबह 10.30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
क्चक्चक्च