पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीटीवी कैमरों से होगी शहर की किलेबंदी, 27 स्थानों पर रहेगी नजर

सीसीटीवी कैमरों से होगी शहर की किलेबंदी, 27 स्थानों पर रहेगी नजर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गो तथा मुख्य बाजारों को सीसी टीवी कैमरे लगाने की प्लानिंग तैयार की है। इसके लिए शहर के प्रमुख एंट्री और एक्जिट प्वाइंट के रूप में 27 स्थानों को चिंह्नित किया गया है। यहां पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों में पल-पल की गतिविधि की रिकॉर्डिंग भी होगी, ताकि जरूरत पडऩे पर कैमरों में कैद फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी रहे। पुलिस की तरफ से की जा रही इस अनूठी पहल में कैमरों में नाइट विजन भी होगा, जिससे रात के दृश्य भी इसमें साफ तौर पर नजर आएंगे। इस कार्य को अंजाम देने के लिए पुलिस सामाजिक संस्थाओं तथा भामाशाहों की मदद लेगी। इसका सर्वर रूम एसपी दफ्तर या पुलिस कंट्रोल रूम में बनाया जाएगा। कुछ संस्थाओं व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों ने तो सीसी टीवी कैमरे लगाने के लिए अपनी तरफ से मंजूरी भी दे दी है। पुलिस का दावा है कि पूरे शहर को कैमरों की जद में कैद करने की योजना संभवत: एक दो-महीने में ही शुरू कर दी जाएगी।
शेषक्चपेज १७

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शहर में चेन स्नेचिंग तथा एटीएम में चोरियों की वारदात को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी समय से सीसी टीवी कैमरों की आवश्यकता महसूस कर रहा है। वर्तमान में सूरजपोल चौराहे पर ही सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं। यह कैमरे भी शनिधाम ट्रस्ट ने उपलब्ध करवाए थे। हालांकि कई व्यापारियों ने कैमरे लगा रखे हैं, मगर इनमें रात्रि में दृश्य कैद होने की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में होने वाली घटनाओं में अपराधियों तक पहुंचने में परेशानी होती है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अब इस योजना को अमलीजामा पहनाने का मानस बना लिया है। प्रथम चरण में इस व्यवस्था के तहत शहर में सीसी टीवी कैमरे लगाने के लिए 27 स्थानों का चयन किया है। इन स्थानों में शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे, प्रमुख बाजार, मुख्य सड़क मार्ग तथा एंट्री स्थल को चिह्नित किया है।
कैमरों के लिए दानदाताओं का रहेगा सहयोग, कई संस्थाओं ने दिखाई रुचि
पुलिस के पास शहर में अपराधों की रोकथाम तथा हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए लगाए जाने वाले सीसी टीवी कैमरों को लगाने के लिए कोई बजट नहीं है। गत दिनों पेंशनर भवन में एसपी जयनारायण शेर की मौजूदगी में हुई सीएलजी बैठक में अपराधों को रोकने के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता जताई गई थी। इसके लिए पुलिस ने भी दानदाताओं का सहयोग मांगा था। इस पर कई संस्थाओं की ओर से इसके लिए रुचि दिखाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने योजना की क्रियान्विति के लिए दानदाताओं से सहयोग मांगना शुरू कर दिया है। कई सामाजिक संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने अपनी तरफ से हरसंभव सहयोग देने का वादा भी किया है, जिससे पुलिस प्रशासन भी उत्साहित है।



प्रथम चरण में शहर के प्रमुख 27 स्थानों को चिह्नित किया

॥शहर में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा अवांछनीय घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में सीसी टीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। प्रथम चरण में शहर के प्रमुख 27 स्थानों को चिह्नित किया है। इन कैमरों में नाइट विजन भी रहेगा, ताकि रात में होने वाली घटनाओं के बारे में भी नजर रखी जा सके। इस योजना के लिए दानदाताओं का सहयोग लिया जा रहा है।

- जयनारायण शेर, एसपी, पाली

0.3 से 3.5 किमी तक रहेगी कैमरों की नजर

जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने प्रस्तावित किए गए हैं, इनमें सभी स्थानों का पुलिस ने कैमरे लगाने वाली कंपनी से सर्वे भी कराया है। इनमें कई स्थानों पर सीसी टीवी कैमरों की केचअप क्षमता 0.3 तथा प्रमुख चौराहों व नेशनल हाइवे से जुड़ती हुई सड़कों पर 3.5 किलोमीटर तक होने वाली पल-पल की खबरें कैद होगी। साथ ही इन कैमरों में छह महीने तक की रिकॉर्डिंग का सिस्टम अलग से लगाया जाएगा, ताकि इस अवधि में किसी भी वारदात का राज खोलने में पुलिस को भी आसानी रहेगी।

इन स्थानों पर लगेंगे सीसी टीवी कैमरे

पुलिस की तरफ से तैयार की गई प्लानिंग के अनुसार गल्र्स कॉलेज-सर्किट हाउस के पास, बालिया बालिका स्कूल, सर्राफा बाजार मैन तिराहे पर, पानी दरवाजा तिराहा, सोमनाथ मंदिर तिराहा, भैरुघाट तिराहा, ज्योति बा फुले चौराहा-बांगड़ कॉलेज मार्ग, विवेकानंद सर्किल, मस्तान बाबा चौराहा, गांधी मूर्ति सर्किल, अहिंसा सर्किल, रोटरी क्लब भवन मार्ग, स्व. मूलचंद डागा सर्किल-पुराना बस स्टैंड, एलआईसी बिल्डिंग- कालूजी बगीची सड़क मार्ग, रामदेव रोड-संत खेताराम प्याऊ, आंबेडकर सर्किल, सिंधी कालोनी-एटीएम के पास, पणिहारी तिराहा-सुमेरपुर मार्ग, बांगड़ कॉलेज- नहर रोड, सूरजपोल, लोढ़ा स्कूल तिराहा, बांडी नदी-मंडिया रोड, सेंटपॉल स्कूल-जोधपुर मार्ग, हाउसिंग बोर्ड चौराहा, रामदेव रोड-हाउसिंग बोर्ड मार्ग, रेलवे स्टेशन- पुलिस लाइन तिराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए स्थान चिंह्नित किए है। इसके साथ ही पुलिस की तरफ से सुरक्षा पिकेट्स पर भी कैमरे लगाए जाएंगे।

एसपी दफ्तर या पुलिस कंट्रोल रूम में बनाया जाएगा सर्वर रूम

सामाजिक संस्थाओं तथा भामाशाहों की मदद ली जाएगी, कुछ संस्थाओं व व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने भी मंजूरी दी

संभवत: एक दो-महीने में ही शुरू कर दी जाएगी, सीसी टीवी कैमरे लगाने की योजना

इन कैमरों में छह महीने तक की रिकॉर्डिंग का सिस्टम अलग से लगाया जाएगा, ताकि इस अवधि में किसी भी वारदात का राज खोलने में पुलिस को भी आसानी रहेगी

शहर के प्रमुख प्वाइंट के रूप में 27 स्थानों को चिह्नित किया गया है, यहां पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, पल-पल की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग होगी