पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागौर में लगे मेलनर्स ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

नागौर में लगे मेलनर्स ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली। जोधपुर मार्ग रेलवे गुमटी के निकट गुरुवार सुबह चिकित्सा विभाग के मेल नर्स ((प्रथम)) छैलबिहारी पाराशर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक पूर्व में पाली के बांगड़ अस्पताल में कार्यरत था, जिसे एसीबी ने रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था।

मामले की जांच के बाद उसे बहाल कर छह माह पहले ही नागौर के सीएमएचओ कार्यालय में लगाया गया था। रेलवे के गेटमैन का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले ही वह बस से उतर कर पैदल ही पटरी की ओर चला गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है, जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जोधपुर मार्ग रेलवे गुमटी पर तैनात गेटमैन ने सूचना दी कि जम्मू तवी एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान छैलबिहारी पाराशर ((57)) पुत्र कुंजबिहारी निवासी अग्रसेन नगर, जोधपुर के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक की पत्नी व पुत्र के साथ अन्य परिजन बांगड़ अस्पताल पहुंचे, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।

लंबे समय तक पाली में रही ड्यूटी, छह माह से नागौर में था

पुलिस को पता चला है कि मृतक छैलबिहारी मेल नर्स ((फस्र्ट ग्रेड)) के पद पर काफी साल से पाली के बांगड़ अस्पताल में नियुक्त था, जबकि इससे पहले वह नाडोल में भी रहा था। पाली में रहते हुए उसे बांगड़ अस्पताल में जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर का चार्ज दिया गया था।

इसी पद पर रहते हुए एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था। विभागीय जांच में बहाल कर उसे छह माह पहले ही नागौर के सीएमएचओ कार्यालय में लगाया गया था। मृतक का जोधपुर तथा नाडोल गांव में भी मकान स्थित है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह बस में वह जोधपुर से नाडोल की ओर जा रहा था। पाली में रेलवे गुमटी पर फाटक बंद रहने पर बस वहां रुकी तो वह बस से उतर गया और कुछ दूर पटरी पर ट्रेन के आगे कूद गया।