- Hindi News
- राशन उपभोक्ताओं को अब केवल ३ लीटर केरोसिन मिलेगा
राशन उपभोक्ताओं को अब केवल ३ लीटर केरोसिन मिलेगा
पाली. अब प्रदेश भर के राशन उपभोक्ताओं को प्रति राशन कार्ड तीन लीटर से अधिक केरोसिन नहीं मिलेगा। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त खाद्य आयुक्त श्यामसिंह राजपुरोहित की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अब प्रति राशन कार्ड तीन लीटर केरोसिन ही दिया जाएगा। इसके लिए केरोसीन का कोटा जारी किया गया है। इतना ही कोटा फरवरी और मार्च में भी होगा। साथ ही आदेश में कहा गया है कि राशन कार्ड की संख्या के आधार पर जिला स्तर पर भी इसे कम किया जा सकता है। गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में समान रूप से केरोसिन का वितरण होना चाहिए।
क्चक्चक्च