पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कॉम ने दिया कर्मचारियों को सुरक्षा का प्रशिक्षण

डिस्कॉम ने दिया कर्मचारियों को सुरक्षा का प्रशिक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
डिस्कॉम के सब्जी मण्डी क्षेत्र में तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा सामग्री के उपयोग करने के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में अधीक्षण अभियंता घनश्याम चौहान ने कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा सामग्री की उपयोगिता के बारे में समझाया। इसके साथ ही कर्मचारियों को सुरक्षा सामग्री के उपयोग करने के क्रम में प्रोत्साहित किया।
कार्यशाला में अधिशाषी अभियंता इम्तियाज बैग ने कर्मचारियों को प्रेक्टिकल डेमो देकर के शटडाउन लेने तथा शटडाउन के समय किस प्रकार सावधानी बरतनी है तथा सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार्य करने की जानकारी दी। सहायक अभियंता अशोक मीणा ने कर्मचारियों को लाइनों पर कार्य करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना है के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में कुलदीप शर्मा, प्रकाश पटेल, ब्रह्मानंद मीणा और महेश जांगिड़ ने अपने अपने कार्य के अनुभवों से कर्मचारियों को अवगत कराया। पुखराज पुरी और संजय मीणा ने सभी कर्मचारी तथा अधिकारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी।