चिकित्सा शिविर में हुए 18 ऑपरेशन
भास्कर न्यूज.पाली
भारतीय रेडक्रास सोसायटी और विधायक ज्ञानचंद पारख की ओर से गुरुवार को नि:शुल्क शल्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में बच्चे दानी के 18 ऑपरेशन किए गए। अध्यक्ष डॉक्टर जे$पी$ उदावत एवं चिकित्सा शिविर प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि आपरेशन को सफल बनाने मे जोधपुर के . शल्य चिकित्सक डॉ$ मिली एवं डॉ $बिंदु चौधरी तथा बांगड़ अस्पताल के डॉ$ दिनेश सारडा, डॉ$ प्रभुदयाल ने सहयोग दिया। सोसायटी के कार्यकर्ता अब्दुल सिलावट, बाबूलाल गुप्ता, नवनीत, सोहन लाल कवाड़, दिनेश पंवार इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया। सचिव मनोहर बलाई ने बताया कि 9 फरवरी को जोधपुर के चिकित्सकों द्वारा बांगड़ अस्पताल में ऑपरेशन शिविर लगाया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आवश्यक जांच शिविर से पांच दिन पूर्व करवाकर अपना नाम सूची में रजिस्टर्ड करवाना होगा।