पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनाई जगद्गुरु रामानंदाचार्य जयंती

धूमधाम से मनाई जगद्गुरु रामानंदाचार्य जयंती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
वैष्णव समाज सत्रह पट्टी युवा मंडल के तत्वावधान में जगदगुरु स्वामी रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव वैष्णव कॉलोनी स्थित समाज भवन में धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अग्रपीठाधीश्वर डॉ.स्वामी राघवाचार्य वेदांती ने भारतीय संस्कृति की महत्ता बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा पर हर मनुष्य को बल देना चाहिए। रामानंद के चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए उन्होंने भगवान निंबार्काचार्य के द्वेताद्वेतवाद पर श्रद्धालुओं को जानकारी दी। सभा की अध्यक्षता युवा मंडल अध्यक्ष श्रवणदास फुलिया ने की। मुख्य अतिथि कन्हैयालाल व विशिष्ट अतिथि भंवरलाल खारची समारोह में उपस्थित थे। रामावत पंचायत पाली की ओर से भी आयोजित कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रशांत वैष्णव व हेमानी वैष्णव को भी सम्मानित किया गया।
निकाली शोभायात्रा
महोत्सव के तहत महामंडल अध्यक्ष नारायणदास के आवास से समाज भवन तक शोभायात्रा निकाली गई। युवा संगठन सचिव सत्यनारायण ने बताया कि ढोल-नगाड़े, बैंड बाजों के साथ घोड़ों पर सवार समाज के युवाओं ने शोभायात्रा की अगुवाई की। शोभायात्रा में समाज के गणमान्य लोगों ने रथ पर समाज के संतों को विराजित किया। महोत्सव के तहत समाज भवन में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। भजन गायक मनोज निंबार्क ने गणपति वंदना और गुरु वंदना के साथ संगीत कार्यक्रम की शुरूआत की।



पाली. आर्य वीर दल और महर्षि दयानंद व्यायामशाला के तत्वावधान में चल रहे शीतकालीन प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन प्रशिक्षक पंकज आर्य की ओर से लकड़ी मल्लखंभ और रस्सा मल्लखंभ का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में आर्यवीरों को लाठी, भाला, तलवार और जूडो कराटे सहित अन्य का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आर्य वीर दल के जिलाध्यक्ष महेश बागड़ी ने बताया कि शिविर का समापन गणतंत्र दिवस पर बांगड़ स्टेडियम में व्यायाम प्रदर्शन के साथ किया जाएगा। इसमें आर्य वीर दल के सदस्यों की ओर से लकड़ी व रस्सा मल्लखंभ का भी प्रदर्शन किया जाएगा।



समारोह में दिल्ली की पार्टी ने रंगारंग धार्मिक प्रस्तुत दी। इसमें बालाजी, रामदरबार, साईं बाबा व सुदामा की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। उपाध्यक्ष गणपत निम्बार्क ने बताया कि समारोह में युवा संस्था के उत्तम वैष्णव, अशोक वैष्णव, राजेश भांगेसर, आरडी वैष्णव, देवीदास, गौतमदास, लादुराम वैष्णव, मनोहरदास वैष्णव सहित कई लोग उपस्थित थे। महिला मंडल की लीला देवी, राजकुमारी, परमेश्वरी, संतोष, कमला देवी, रामावत, मंजुदेवी, कंचन देवी, मधु, मंजू डी, शकुंतला, कलावती, सरोज व शोभा भी उपस्थित थीं।

दिल्ली की पार्टी ने

दी रंगारंग प्रस्तुति

वैष्णव समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

पाली - वैष्णव समाज युवा संस्था, की ओर से जगद्गुरू रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव एवं चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह लाखोटिया गार्डन रंग मंच पर हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्था अध्यक्ष उत्तम वैष्णव ने बताया कि इस समारोह का शुभारंभ महंत मगनीराम जैतारण, महंत वासुदेवाचार्य झीतड़ा, महंत ज्ञानदासजी भांवरी की पावन निश्रा में मुख्य अतिथि अशोक एम$ वैष्णव, अध्यक्षता कर रहे कन्हैयालाल वैष्णव व विशिष्ट अतिथि अमरदास भांगेसर ने रामानंदाचार्य की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महंत वासुदेवाचार्य झीतड़ा ने कहा कि सभी महंतों को समाज के साथ-साथ एक सूत्र में रहकर समाज को एकता के सूत्र बांधने का प्रयास करना चाहिए। संत हनुवंत किंकर ने रामानंदाचार्य के जीवन पर प्रकाश डाला। संत नवलदास खौड ने रामानंदाचार्य जयंती का महत्व समझाया एवं समाज में प्रेम व सहयोग से रहने की अपील की। संत लक्ष्मणदास खाकी ने युवा संगठन के कार्य की प्रशंसा की।

53 प्रतिभाओं का सम्मान : समारोह में कक्षा 10वीं , 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य उपलब्धि धारकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव गौतम वैष्णव ने बताया कि इस दौरान 53 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। प्रतिभाओं को पुरस्कार लहरीदास वैष्णव और भगवानदास वैष्णव रूपावास की ओर से दिए गए। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों का भी बहुमान किया गया।