पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहट में फोरलेन के लिए नहीं होगी भूमि अवाप्त

रोहट में फोरलेन के लिए नहीं होगी भूमि अवाप्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहट
नेशनल हाईवे 65 पर जोधपुर से पाली तक की सड़क को फोरलेन बनाने का कार्य रोहट में शुरू हो गया है। कस्बे में निर्माण के लिए किसी प्रकार की भूमि अवाप्त नहीं की जाएगी तथा रोहट से बाईपास निकालने के प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से 12 दिनों तक फोरलेन का निर्माण कार्य बंद रहेगा। बाईपास निकालने की स्वीकृति मिलने पर रोहट में बाईपास का निर्माण किया जाएगा। स्वीकृति नहीं मिलने पर कस्बे से निकल रही सड़क को ही वर्तमान में उपलब्ध जमीन के अनुसार फोरलेन का निर्माण किया जाएगा तथा किसी प्रकार की भूमि अवाप्त नहीं की जाएगी।
15 मीटर चौड़ी होगी सड़क
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ((एनएचएआई)) इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा बनाएगी। सड़क के बीच में 4.5 मीटर चौड़ा डिवाइडर होगा, जो सड़क की चौड़ाई में शामिल नहीं होगा। इस मार्ग पर जोधपुर सीमा में दो जगह फ्लाईओवर बनेगा। करीब सवा साल बाद शहरवासियों को जोधपुर आने व जाने के लिए यह सुविधा मिल जाने की संभावना जताई गई है। बीओटी आधारित इस प्रोजेक्ट पर 332 करोड़ रुपए खर्च होंगे।



रोहट से बाईपास निकालने का प्रयास कर रहे हैं

॥रोहट कस्बे में फोरलेन निर्माण के लिए हमारा प्रथम प्रयास बाईपास निकालने का है। अभी कस्बे में दस-बारह दिन कार्य नहीं होगा। बाईपास का प्रयास कर रहे हैं। हमारा प्रयास इसी प्रोजेक्ट के साथ बाईपास निर्माण का है। अगर इसकी मंजूरी नहीं मिलती है तो कस्बे में उपलब्ध जमीन के अनुसार ही फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। रोहट कस्बे में इसके लिए किसी तरह की जमीन अवाप्त नहीं की जाएगी।

-संदीप माथुर, प्रोजेक्टर डायरेक्टर, फोरलेन निर्माण

पानी निकासी के लिए बनेगा नाला

॥रोहट कस्बे में फोरलेन का निर्माण होने पर साढ़े पंद्रह मीटर में फोरलेन, 11 मीटर में दोनों ओर लिंक रोड व दो मीटर में दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाला बनेगा। कुल 27.5 मीटर एरिया में निर्माण होगा।

मनजीत माथुर, टेक्नीशियन फोरलेन, निर्माण ऑथोरिटी

> रोहट. कस्बे में फोरलेन निर्माण के लिए गुरुवार से कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बाईपास को लेकर इसे शुक्रवार से 12 दिन तक बंद रखा जाएगा।

कस्बे से निकल रहे हाईवे पर फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू, अधिकारियों ने कहा कि जो जमीन उपलब्ध है उसी के अनुसार सड़क निर्माण होगा, रोहट में बनेगा बाईपास