पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत के कार्यक्रम को लेकर आरएसएस की बैठक

भागवत के कार्यक्रम को लेकर आरएसएस की बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके आनुशांगिक संगठनों की बैठक विष्णु धर्मशाला में हुई। बैठक में 29 जनवरी को सिरोही में सर संघ चालक मोहन राव भागवत के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाली विभाग संपर्क प्रमुख भूराराम पुरोहित व विभाग कार्यकारिणी सदस्य अशोक चतुर्वेदी ने नगर को सात भागों में बांटकर विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे। बैठक में आबूरोड नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 26 जनवरी को करने का निर्णय लिया गया। पथ संचलन 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे दरबार स्कूल से प्रारंभ होगा। बैठक में नगर कार्यवाह प्रकाश अग्रवाल, नवल शर्मा, मोहन परिहार, ईश्वर प्रजापत, बलदेव प्रजापति, सोमनाथ, निर्मल जैन, प्रवीण शर्मा, संतोष भारद्वाज, बंशीलाल और बलदेव चौधरी समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।