पांच डिग्री पर पहुंचा पारा
पाली. सर्दी से गुरुवार को भी राहत नहीं मिली तथा न्यूनतम पारा 5 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम पारा 0.3 बढ़कर 24 डिग्री पर पहुंच गया। इधर, गुरुवार सुबह शहर घने कोहरे में लिपटा रहा। स्थिति यह थी कि कोहरे के कारण सामने कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। दिन चढऩे के साथ कोहरा फंटता रहा। वहीं दिन को धूप भी खिली रही। बुधवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 5.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं शहर में सवेरे कोहरा छाया रहा। शाम के समय फिर से सर्द हवाएं चलने लगी, जिससे कंपकंपी छूट गई।
फोटो: भास्कर
कोहरे में लिपटा रहा शहर
डिग्री सेल्सियस