- Hindi News
- गोयल ने मरणोपरांत निभाया नेत्रदान का संकल्प
गोयल ने मरणोपरांत निभाया नेत्रदान का संकल्प
पाली. नेत्रदान से प्रभावित होकर सिंधी कॉलोनी निवासी किशनलाल गोयल ने मरणोपरांत अपनी आंखें दान कर नेत्रदान का संकल्प निभाया। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान पाली चैप्टर के सचिव केवलचंद कवाड़ ने बताया कि गोयल के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कंसारा ने सोसायटी के अध्यक्ष हुकमीचंद मेहता से संपर्क कर नेत्रदान की बात कही। इस पर पदाधिकारियों ने गोयल के पुत्रों नितिन व पंकज सहित रिश्तेदारों से चर्चा कर नेत्रदान की स्वीकृति ली। इस पर सोसायटी की ओर से नेत्रदान प्रक्रिया को पूरी कर रोडवेज प्रबंधक रमेश कुमार डूकिया व गोविंद के सहयोग से जयपुर भिजवाई गई।
किशनलाल गोयल