पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मल्लखंभ का दिया प्रशिक्षण

मल्लखंभ का दिया प्रशिक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. आर्य वीर दल और महर्षि दयानंद व्यायामशाला के तत्वावधान में चल रहे शीतकालीन प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन प्रशिक्षक पंकज आर्य की ओर से लकड़ी मल्लखंभ और रस्सा मल्लखंभ का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में आर्यवीरों को लाठी, भाला, तलवार और जूडो कराटे सहित अन्य का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आर्य वीर दल के जिलाध्यक्ष महेश बागड़ी ने बताया कि शिविर का समापन गणतंत्र दिवस पर बांगड़ स्टेडियम में व्यायाम प्रदर्शन के साथ किया जाएगा। इसमें आर्य वीर दल के सदस्यों की ओर से लकड़ी व रस्सा मल्लखंभ का भी प्रदर्शन किया जाएगा।


बागड़ी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में अभी 125 दल के सदस्य भाग ले रहे हैं। इस शिविर को सफल बनाने के लिए ओम मेवाड़ा, चंद्रशेखर प्रजापत, विनोद सिंह, राकेश सोनी, शंकर हंस, प्रकाश जांगिड़ और महेंद्र जोशी सहित कई लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।